कानपुर: नगर निगम में मेयर एवं नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की संयुक्त अध्यक्षता में वायु गुणवत्ता सुधार और अतिक्रमण पर बैठक
नगर निगम में मेयर प्रमिला पाण्डेय एवं नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार 4 बजे वायु गुणवत्ता सुधार और अतिक्रमण के सम्बन्ध में बैठक हुई। मेयर ने प्रभारी अधिकारी विज्ञापन विजय को निर्देशित किया कि शहर की हर सड़क, गली अवैध विज्ञापनों से पट गयी है, इसे तत्काल हटाया जाए। सबसे पहले जिसमें मेरी फोटो लगी हो, उन विज्ञापनों को हटाएं।