कानपुर: जाजमऊ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर जल निगम कॉलोनी में किशोर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
वाजिदपुर जल निगम कॉलोनी में एक किशोर ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता काम पर और बहनें मंदिर गई थीं। थाना प्रभारी ने बुधवार 3 बजे बताया कि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है और परिजनों से पूछताछ के बाद भी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।