कानपुर: स्कूल से लौट रहे पांचवीं कक्षा के छात्र को नशीला पदार्थ सूंघाकर अपहरण का प्रयास, मौका पाकर छात्र चंगुल से छुटा
साकेत नगर में पांचवीं कक्षा के छात्र को बुधवार करीब 2 बजे दोपहर स्कूल से लौटते समय वैन सवार दो लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण करने की कोशिश की। आरोपी जब सिगरेट लेने रुके, तो छात्र मौका पाकर वैन से कूदकर भागा और दुकानदार की मदद से परिजनों और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी की जरिए अपराधकर्ताओ की तलाश की जा रही है।