वाराणसी में फांसी के फंदे पर मिली महिला की लाश, मृतक की मां ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप
Sadar, Varanasi | Apr 12, 2024 वाराणसी में शुक्रवार सुबह 35 वर्षीय विवाहिता की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकी मिली। मृत महिला की मां ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। घटना मंडुआडीह थाना क्षेत्र के बरेका परिसर सर्वेंट क्वार्टर की है।