आरा: अभाविप ने रन फॉर वोट मैराथन का किया आयोजन,महाराजा कॉलेज से शुरू हुआ और स्टेशन पर हुआ समाप्त
Arrah, Bhojpur | May 30, 2024 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा नगर इकाई के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के रन फॉर वोट मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न महाविद्यालयो के 500 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।मैराथन महाराजा महाविद्यालय से शुरू होकर पकड़ी चॉक, कतीरा मोड़ होते हुए स्टेशन परिसर में जाकर समाप्त हुआ।