आरा: आखिरी लोकसभा चुनाव का प्रचार हुआ समाप्त,डीएम व एसपी समाहरणालय में किये प्रेस वार्ता
Arrah, Bhojpur | May 30, 2024 आखिरी लोकसभा चुनाव के पहले आज प्रचार प्रसार हुआ समाप्त।डीएम एसपी के द्वारा प्रेस वार्ता कर चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी दी गई। बता दें कि 1 जून को आरा लोकसभा का चुनाव होना है। ऐसे में डीएम और एसपी के द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया कि भोजपुर जिले में निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कराना जिला प्रशासन का मकसद है।