कुरावली: कुरावली क्षेत्र में सती मंदिर परिसर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने किया भावविभोर
ग्राम देवी नगर स्थित प्राचीन सती मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा पंडाल में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालु कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद में सराबोर रहे।