सिकंदराराऊ: अलीगढ़ रोड पर गोपी के निकट चलते ट्रक में लगी भीषण आग, फायर टीम ने बमुश्किल पाया काबू
तंबाकू से भरे चलते ट्रक में अचानक अज्ञात कारणो के चलते भीषण आग लग गई। ड्राइवर ने तत्काल आग लगे हुए ट्रक को गोपी के निकट एक ढाबे पर खड़ा कर दिया। सूचना पर इलाका पुलिस व सिकंदरा राऊ अग्नि समन अधिकारी के पी सिंह को तत्काल सूचना दी केपी सिंह तत्काल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंच गए जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।