शेरघाटी: सभापति अवधेश नारायण सिंह का शेरघाटी बार एसोसिएशन में जोरदार स्वागत
Sherghati, Gaya | May 16, 2026 शेरघाटी व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित बार एसोसिएशन में शनिवार को सभापति अवधेश नारायण सिंह का अधिवक्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सभापति से अधिवक्ताओं के लिए मीटिंग हॉल, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था कराने की मांग रखी।