जहानाबाद: अरवल मोड़ के पास डुप्लीकेट QR कोड से 30 हजार की ठगी कर भाग रहे पटना जिले के उचक्के को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
जहानाबाद के अरवल मोड़ के पास केशरी इलेक्ट्रिक दुकान में एक युवक ने करीब 30 हजार रुपये का इलेक्ट्रिक केबल व अन्य सामान खरीदकर डुप्लीकेट QR कोड के माध्यम से फर्जी भुगतान कर भागने का प्रयास किया। दुकानदार को संदेह होने पर स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान पटना के गौरीचक निवासी प्रीतेश के रूप में हुई है।