मदनपुर: खिरियावां की नेहा बनीं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, दूसरे प्रयास में हासिल की सफलता
मदनपुर प्रखंड के खिरियावां गांव की नेहा कुमारी ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (लेवल-9 राजपत्रित पद) बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कपड़ा व्यवसायी संतोष वर्णवाल और सुनीता देवी की पुत्री नेहा ने यह मुकाम दूसरे प्रयास में सेल्फ-स्टडी के दम पर हासिल किया। बीपीएससी के अंतिम परिणाम में उनका मेरिट क्रमांक 745 रहा।