आगरा: कहरई ब्रह्मपुरी में कूलर के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर विभाग ने आग पर पाया काबू
थाना ताजगंज क्षेत्र के अंतर्गत कहरई ब्रह्मपुरी का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक कूलर के गोदाम में अचानक से भीषण आग लग गई, आग लगने से सैकड़ो कूलर जलकर राख हो गए और लाखों रुपए के नुकसान का भी अनुमान लगाया जा रहा है, घटना की जानकारी फायर विभाग को दी गई, फायर विभाग में मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।