लाडपुरा: कोटा में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर हवा चेक कर रहा था, पेट व पैर में चोट लगी
Ladpura, Kota | Feb 3, 2026 कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक के टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ शिकायत दिए। घटना 2 फरवरी शाम 7 बजे के आसपास की है। मृतक राजेश ( 22) ओढ़ बस्ती, नाका के पास गड़ेपान थाना सिमलिया का रहने वाला था।