सिकंदरा: मामूली विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज की गई प्राथमिकी
Sikandra, Jamui | Apr 15, 2026 सिकंदरा थाना क्षेत्र के बाली गांव में रविवार रात मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष से रणधीर गोस्वामी, उत्तम गिरी समेत कुल चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कराया गया। मामले को लेकर बुधवार शाम करीब 5 बजे दोनों पक्षों के घायलों के बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।