फरीदाबाद (खबर) वाराणसी से लौट रहे फरीदाबाद के युवक की ह*त्या, पत्नी-बेटे के सामने बरसीं गोलियां।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। फरीदाबाद के दयालपुर निवासी 32 वर्षीय अरुण हुड्डा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अरुण अपनी पत्नी और मासूम बेटे के साथ वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर घर लौट रहे थे। रास्ते में कोल्ड ड्रिंक और चिप्स खरीदने के लिए एक किराना दुकान पर रुके थे, तभी सफेद रंग की कार में सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से अरुण की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, अरुण हुड्डा 24 जुलाई को पत्नी राखी और बेटे के साथ वाराणसी दर्शन के लिए गए थे। रविवार रात लौटते समय उनका परिवार फर्रुखाबाद के पांचाल घाट क्षेत्र में एक दुकान पर रुका। अरुण ने कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और पानी खरीदा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही उन्होंने कोल्ड ड्रिंक खोलक