सासनी: गुहाना पुलिस चौकी के निकट पुल के पास सड़क हादसे में घायल PRD जवान की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Sasni, Hathras | Jun 25, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के नानऊ रोड गुहाना पुलिस चौकी के निकट पुल के पास गांव नगला सिंह निवासी मोपेड सवार एक पीआरडी जवान रमेश चंद्र पुत्र भूरी सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हालत में पीआरडी जवान को हाथरस से अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया था।