फुलवरिया: बथुआ बाजार में ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह में भक्तिमय माहौल, दंडाधिकारी, पुलिस बल तैनात, सीसीटीवी से निगरानी
फुलवरिया प्रखंड सहिता आसपास ग्रामीण इलाकों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा भक्ति और अपार उल्लास के साथ मनाया गया। आधी रात जैसे ही हुआ भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ। इस अवसर पर बथुआ बाजार में आयोजित ऐतिहासिक झूलन समारोह आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। इस दौरान समारोह को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए।