कोलारस: कोलारस थाना प्रभारी के रूप में अजय जाट ने संभाला पदभार
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंशी भदौरिया ने जिले के कई थानों के थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है।एसपी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक जिले के थानों में बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आदेश के अनुसार निरीक्षक अजय जाट को कोलारस थाना प्रभारी बनाया गया है।अजय जाट ने थाने का पदभार ग्रहण कर लिया है।