कोलारस: स्नेह बिहारी गार्डन में आई बारात में डांस करने को लेकर हुआ विवाद, तीन युवकों के साथ की गई मारपीट व मामला दर्ज
कोलारस थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित स्नेह बिहारी गार्डन में आयोजित शादी समारोह में बुधवार की रात डांस करते वक्त हुए। विवाद में तीन युवकों के साथ बरात में शामिल कुछ लोगों ने मारपीट कर दी।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कोलारस थाना पुलिस ने रिटायर शिक्षक सहित कुल दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।