पिपरा: हरिहरगंज ब्लॉक परिसर स्थित हरिहरगंज पूर्वी नोडल पैक्स में खरीफ धान बीज बिक्री शुरू
Pipra, Palamu | Jun 18, 2026 हरिहरगंज ब्लॉक परिसर स्थित हरिहरगंज पूर्वी नोडल पैक्स केंद्र में गुरुवार के दोपहर 1:00 बजे से राज्य योजना अंतर्गत बिरसा बीज उत्पादन विनयन वितरण तथा फसल विस्तार योजना खरीफ 2026 के तहत धान बीज बिक्री केंद्र में किसानो के बीच धान बीज का वितरण की शुरुआत की गई। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आये किसानों के बीच उत्कृष्ट किस्म का धान बीज दिया गया।