शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में स्थित साउथ सिटी से आगे पुलिया के पास साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुई मौत। शहाबाद के रहने वाले मृतक के पिता मनफूल ने बताया कि मृतक संजीव अपने चाचा के यहां अकर्रा रसूलपुर में रहकर मजदूरी करता था। आज भी वह मजदूरी करने जा रहा था इसी दौरान अज्ञात वाहन से टकराकर मौत हो गई।