शाहजहांपुर: ईद के त्यौहार और लोकसभा चुनावों को लेकर RC मिशन पुलिस ने भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाकर किया फ्लैग मार्च
शाहजहांपुर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन एवं ईद के त्योहार पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर थाना रामचंद्र मिशन प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने केंद्रीय पुलिस बाल के साथ दंगा नियंत्रण उपकरणों सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाकर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई।