गभाना: गभाना पुलिस ने लूट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
गभाना थाना पुलिस को लूट के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को करीब आठ महीने से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला पिछले वर्ष एक अक्टूबर का है, जब हाईवे भांकरी के पास स्कूटी सवार सुभाष बाबू को रोककर बदमाशों ने मारपीट की थी और नकदी लूटने का प्रयास किया था।