ग्वालियर गिर्द: शराब पीने के दौरान दोस्तों ने साथी पर लोहे के सूजे से हमला किया, दो नामजद
थाटीपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान एक युवक पर उसी के साथियों ने लोहे के सूजे से हमला कर दिया।इसमें गोलू नामक युवक घायल हुआ है पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विपेंद्र चौहान ने गुरुवार को सुबह 10 बजे यहां बताया कि विवेकानंद चौराहे के पास बाबा वाल्मीकि, गोलू भदौरिया और दिव्यांशु शराब पी रहे थे।