बिसौली: आसफपुर के दूनपुर गांव में चोरों ने जेनरेटर दुकान को बनाया निशाना, ₹50 हजार के अल्टेनेटर किए चोरी
दूनपुर गांव स्थित पाराशरी मार्केट में अज्ञात चोरों ने एक जेनरेटर की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 50 हजार रुपये के अल्टेनेटर चोरी कर लिए। घटना के बाद व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि ग्राम आसफपुर निवासी राजेश कुमार पुत्र सुखलाल की दूनपुर गांव में पाराशरी मार्केट में जेनरेटर, लाइट और डीजे उपकरणों की दुकान है।