अरवल: गणतंत्र दिवस परेड में बेहतर प्रदर्शन के लिए स्काउट गाइड के छात्रों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
Arwal, Arwal | Feb 6, 2025 गुरुवार दोपहर 1:00 बजे पुलिस अधीक्षक के द्वारा अरवल में स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं को 76वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस केंद्र अरवल परेड में उनके उत्कृष्ट और उत्साहवर्धक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इमामुउल हक मेगनू ने स्काउट गाइड के सभी छात्र-छात्राओं को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए प्रशंसा की और उन्हें सम्मानित किया।