बांका: ऑपरेशन मुस्कान: 51 लोगों को मिले खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी खुशी
Banka, Banka | Apr 7, 2026 बांका पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत एक सराहनीय पहल देखने को मिली। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में गुम हुए 51 मोबाइल फोन बरामद कर मंगलवार की दोपहर 3 बजे उनके असली मालिकों को वापस सौंपे गए। मोबाइल मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।इस कार्यक्रम का आयोजन बांका पुलिस कार्यालय में किया गया।