उन्नाव: बढ़ती गर्मी में उन्नाव जिला अस्पताल के वार्ड में नहीं लगे पंखे,गर्मी से बचने के लिए मरीज घर से लेकर आए पंखा #jansamasya
Unnao, Unnao | Apr 4, 2026 उन्नाव जनपद में बढ़ती गर्मी को देखते हुए उन्नाव जिला अस्पताल के वार्ड नंबर 1 से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है जहां पर उन्नाव जिला अस्पताल के वार्ड न 1 में कई जगह पंखे नहीं लगे हैं, जिसको लेकर मरीज गर्मी से परेशान हो रहे थे वही मरीज को गर्मी से बचाने के लिए तीमारदार घर से पंखा लेकर आए हैं, इसके बाद मरीज को गर्मी से राहत मिली है