Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
usr46688
No video available
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात !! महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भोलेनाथ आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करें, मंगल कामनाएं।
49 views |
Basti, Basti
| Feb 18, 2023
MORE NEWS
सनातन धर्म संस्था की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाब,12 नवम्बर से होगी श्रीरामलीला लिटिल फ्लावर्स स्कूल के बच्चों ने दिव्य झांकी प्रस्तुत कर मन मोहा बस्ती। सनातन धर्म संस्था, बस्ती द्वारा आयोजित होने वाले सातवें वर्ष की श्रीरामलीला महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर में भव्य जनजागरण शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का उद्देश्य नगर के प्रत्येक श्रीराम भक्त, माताओं-बहनों एवं नागरिकों को श्रीरामलीला महोत्सव के लिए निमंत्रित करने के साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सनातन संस्कृति के प्रति जनजागरण करना था। शोभायात्रा का शुभारंभ श्री कृष्ण मुरारी पांडेय इंटर कॉलेज से भगवान की झाँकी में बने भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान जी की आरती के साथ हुआ। भगवा ध्वजों, जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष, भजन-कीर्तन और भक्तिमय वातावरण के बीच शोभायात्रा रोडवेज, गांधीनगर, कंपनी बाग एवं कचहरी होते हुए श्री शिव मंदिर अमहट घाट पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जगह-जगह नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा का विशेष आकर्षण भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी के स्वरूप में सजे बच्चों की दिव्य एवं मनोहारी झांकी रही। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के इन स्वरूपों पर पुष्पवर्षा कर और जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। लिटिल फ्लॉवर स्कूल के बच्चों ने भगवान के दिव्य स्वरूप की आकर्षक झांकी के प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं, माताओं-बहनों एवं गणमान्य नागरिकों ने शोभायात्रा में सहभागिता की। शोभायात्रा का समापन श्री शिव मंदिर, अमहट घाट में भगवान शिव के पूजन अर्चन एवं आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा श्रीरामलीला महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन लगातार सातवें वर्ष किया जा रहा है। इसकी विशेषता यह है कि इसमें 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का मंचन करते हैं। इस माध्यम से बच्चों में संस्कार, अनुशासन, त्याग, मर्यादा, कर्तव्यबोध एवं भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव का भाव विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। 12 नवंबर से गोविन्द राम सक्सेरिया इंटर कॉलेज, गांधीनगर-बस्ती के प्रांगण में श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। संस्था ने नगर के समस्त श्रीराम भक्तों, माताओं-बहनों एवं नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर श्रीरामलीला के दिव्य मंचन का दर्शन करने तथा बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। संस्था की ओर से शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, नगरवासियों, सामाजिक संगठनों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से रमेश सिंह, डॉ शैलेश सिंह, डॉ ऋचा ओझा, राखी दूबे, आयुषी दूबे, सी ए अभिषेक मणि त्रिपाठी, सी ए मयंक राजपाल, आशीष शुक्ल, गोपेश पाल, डॉ नवीन सिंह, मंगला प्रसाद दूबे, अतुल चित्रगुप्त, वैष्णवी दूबे, संध्या दीक्षित, चन्दन सिंह, शिव प्रसाद शुक्ल, ज्योति, खुशी, आयुषी, अंकुर वर्मा, आशीष शुक्ल, प्रशांत पाण्डेय, आलोक पांडेय, श्याम जी चौधरी, राकेश दूबे जे डी, अंकुर यादव, अर्पिता सिंह, शशि पांडेय, डॉ रोहन दूबे, अनुराग पांडेय, मुक्तेश्वर नाथ आजाद, रितिकेश सहाय, सरदार सर्वजीत सिंह, राजेश चित्रगुप्त, शेष नारायण गुप्ता, कौशल गुप्ता, शुभम कसौधन, महादेव पाण्डेय, वेद बाबू, राजेश मिश्र, कर्नल के सी मिश्र, अखिलेश दूबे, कैलाश नाथ दूबे, अनुराग शुक्ल, सुशील मिश्र, भोलानाथ चौधरी, अर्पित गौड़, अभय त्रिपाठी, विनीत पांडेय, हरीश त्रिपाठी, अनिल सिंह, सन्नो दूबे, नरेश सडाना, सतीश सोनकर, सहदेव दूबे, ओमकार मिश्र, ओमप्रकाश दूबे, शिवनाथ चौबे, बृहस्पति मणि त्रिपाठी, नरेन्द्र तिवारी, मान्यता, अर्पिता, आद्या सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Basti, Basti | Nov 2, 2026
*बस्ती: जिला कृषि विभाग कार्यालय के सामने 3 महीने पहले बनी पुलिया भरभराकर धंसी, गेहूं के बीज से लदा ट्रक फंसा, PWD के घटिया निर्माण की खुली पोल* *बस्ती।* जनपद में सरकारी निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का एक और बड़ा नमूना सामने आया है। जिला कृषि विभाग कार्यालय, बस्ती के मुख्य गेट के सामने बनी पुलिया रात में भरभराकर टूट गई। गनीमत यह रही कि रात का समय था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार आज रात लगभग 10:00 बजे गेहूं के बीज से लदा एक ट्रक कृषि विभाग कार्यालय पर बीज लेकर पहुंचा था। यहीं से पूरे जिले को बीज की सप्लाई की जाती है। ट्रक जैसे ही पुलिया पर चढ़ा, पुलिया का स्लैब भरभराकर टूट गया और ट्रक का पिछला पहिया पुलिया में धंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक नंबर UP-82 T-6146 का टायर पुलिया के अंदर घुस गया। फोटो में साफ दिख रहा है कि पुलिया की ढलाई कितनी घटिया थी। बताया जा रहा है कि इस पुलिया का निर्माण मात्र 3 महीने पहले ही लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराया गया था। तीन महीने में ही पुलिया का इस तरह टूट जाना उसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जब पुलिया का निर्माण चल रहा था, तभी कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ठेकेदार से कहा था कि पुलिया की गुणवत्ता ठीक नहीं है। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सबसे बड़ी लापरवाही तो यह है कि पुलिया पर अप्रोच रोड तक नहीं बनाया गया था। अधूरी पुलिया को ही आवागमन के लिए छोड़ दिया गया था। यह तो कहिए कि रात 10 बजे की घटना थी और सड़क पर भीड़ नहीं थी, इसलिए कोई जन-माल की हानि नहीं हुई, वरना दिन में बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिया टूटने से कृषि विभाग में बीज की सप्लाई बाधित हो गई है और किसानों को बीज लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अब सवाल उठता है कि घटिया निर्माण की जांच कौन करेगा? क्या PWD के जेई और ठेकेदार पर कार्रवाई होगी? MYogiAdityanath संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 2, 2026
बस्ती सॉकर लीग के दूसरे दिन सात टीमों ने दिखाया दमखम, बबलू तिवारी ने फुटबॉल को किक मारकर किया शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बढ़ाया उत्साह, बोले- खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बस्ती। बस्ती सॉकर लीग 2026 के दूसरे दिन खेल मैदान में रोमांच और उत्साह का शानदार नजारा देखने को मिला। प्रतियोगिता में सात टीमों ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल, दमखम और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता एवं रूधौली विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी बबलू तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बबलू तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल हमें अनुशासन, संघर्ष, आपसी भाईचारे और टीम भावना की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सराहनीय पहल है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के अध्यक्ष आलोक पांडेय ने कहा कि बस्ती सॉकर लीग का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करना है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले लोगों के प्रति आभार जताया। वहीं, प्रतियोगिता के संयोजक विवेक पांडेय ने कहा कि बस्ती सॉकर लीग को लेकर युवाओं और खेल प्रेमियों में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। दूसरे दिन सात टीमों की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा। प्रतियोगिता के दौरान मैदान में खिलाड़ियों का जोश और खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन ने न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करने और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का सकारात्मक संदेश भी दिया।
Basti, Basti | Nov 2, 2026
बस्ती। शहर के विकास भवन मुख्य गेट पर लगा बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ट्रांसफार्मर की स्थिति को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विकास भवन में प्रतिदिन अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे व्यस्त स्थान पर ट्रांसफार्मर का असुरक्षित होना लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की इस लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो किसी दिन गंभीर दुर्घटना हो सकती है। अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा घेरा लगाने और आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।*dm basti#cm.up
Basti, Basti | Nov 2, 2026
पक्कवा बाजार में विनायक पाली क्लीनिक का महादेवा विधायक ने किया उद्घाटन
Basti, Basti | Nov 2, 2026
*बस्ती: प्रदर्शनी देखने निकले 3 मासूम डर के कारण पहुंच गए अयोध्या, 24 घंटे में कोतवाल बृजानन्द सिंह की टीम ने नयाघाट से किया सकुशल बरामद* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 02-नवंबर-2026।* बस्ती कोतवाली पुलिस ने मानवता और प्रोफेशनल पुलिसिंग की बड़ी मिसाल पेश की है। प्रदर्शनी देखने के चक्कर में घर से निकले तीन मासूम जब डांट के डर से अयोध्या पहुंच गए तो परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर *पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह* ने मामले को गंभीरता से लिया और *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह* के नेतृत्व में गठित टीम ने मात्र 24 घंटे के अंदर जनपद अयोध्या के नयाघाट से तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। *मामला क्या था -* दिनांक 01.11.2026 को अमित कुमार पुत्र बरसाती निवासी डारीडीहा काशीराम कालोनी (छोटी वाली) ब्लाक नं0 4/40 थाना कोतवाली ने सूचना दी कि उसका 8 वर्षीय पुत्र अनित कुमार व कालोनी के दो अन्य बच्चे क्रमशः विनीत पुत्र जयकरन उम्र 10 वर्ष तथा सागर पुत्र राधेश्याम उम्र 12 वर्ष दिनांक 31.10.26 को सुबह 12 बजे घर से प्रदर्शनी देखने गए थे, वापस नहीं आए। इस सूचना पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 492/2026 धारा 137(2) BNS पंजीकृत किया गया। *CCTV बना सबसे बड़ा सुराग -* *प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह* ने बताया कि जांच में पता चला तीनों बच्चे मेले में समय भूल गए। देर शाम जब घर लौटे तो घर वाले सो गए थे। डर के कारण तीनों ऑटो पकड़ कर बस्ती शहर आ गए, जिसका CCTV फुटेज मिला। फुटेज के आधार पर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टेम्पो स्टैंड पर तलाश की गई तो पता चला कि तीनों अयोध्या की ओर गए हैं। *अयोध्या में चला सर्च ऑपरेशन -* पुलिस अधीक्षक *ओमवीर सिंह* के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक *श्यामाकांत* के निर्देशन व CO सदर * मानसी दहिया* के कुशल पर्यवेक्षण में *कोतवाली प्रभारी बृजानन्द सिंह* मय टीम - चौकी प्रभारी सोनूपार *शिव नारायण सिंह*, कांस्टेबल *बृजेश भारद्वाज* व *सूरज सिंह* अयोध्या पहुंचे। CCTV की मदद से नयाघाट के पास तीनों बच्चे सहमे हुए बैठे मिले। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम अनित, विनीत व सागर बताया। परिजनों से प्राप्त फोटो से पहचान कर उन्हें स्थानीय थाने लाया गया और बाद विधिक कार्यवाही पूर्ण कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि मुकदमे में किसी अपराध का होना नहीं पाया गया। बल्कि यह तथ्य पाया गया कि तीनों लड़के घरवालों के डर से अयोध्या चले गए थे। *बरामद बालकों का विवरण -* 1. अनित कुमार पुत्र अनिल कुमार उम्र 8 वर्ष 2. विनीत पुत्र जयकरन उम्र 10 वर्ष 3. सागर पुत्र राधेश्याम उम्र 12 वर्ष सभी निवासी डारीडीहा काशीराम कालोनी (छोटी वाली) थाना कोतवाली बस्ती। *टीम की सराहना -* इस सराहनीय कार्य करने वाली टीम में मुख्य रूप से *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह* की कार्यकुशलता की जिले भर में चर्चा हो रही है। परिजनों ने भावुक होकर बस्ती पुलिस व कोतवाल बृजानन्द सिंह का आभार व्यक्त किया। Basti Police संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 2, 2026
बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार में दलित युवक की ह**त्या से आक्रोश! पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधित्व मंडल , किया आर्थिक सहयोग.. #BSP #trendingpost #everyonefollowers #bastinews #thenirmalupdates
Basti, Basti | Nov 2, 2026
सोशल मीडिया पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह को धमकी, खुलेआम चुनौती देने वालों पर कब जागेगा प्रशासन? कार्रवाई की उठी मांग.... #VishwaHinduMahasangh #AkhileshSingh #PoliceAction #administration #bastinews #UPNews #LawAndOrder अखिलेश सिंह
Basti, Basti | Nov 2, 2026
बस्ती: लालगंज के थाल्हापार में दलित युवक की ह**त्या से आक्रोशित बसपा, थाना प्रभारी को दो टूक- 6 महीने बाद बसपा सरकार बनेगी, अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा! #बसपा #वायरल #Bastinews #everyonefollowers #thenirmalupdates
Basti, Basti | Nov 2, 2026