हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने पुराने मुकदमे में फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाई जा रही अभियान के क्रम में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने पुराने मुकदमे में फरार चल रही दो वारंटी अभियुक्तों को कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने दोनों वारंटी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया है। दोनों अभियुक्त आग लगाने के मुकदमे में फरार चल रहे थे।