परसिया: विश्व आदिवासी दिवस पर न्यूटन से निकली रैली, आदिवासी समाज ने बैठक में बनाई रूपरेखा
मैग्जीन लाइन वार्ड पांच के सामुदायिक भवन में सर्व आदिवासी समाज की बैठक आयोजित की गई। गुरुवार को 11 बजे पदाधिकारी राहुल सराठी और भादु सिंह कुमरे ने बताया कि 9अगस्त विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम आयोजन को लेकर रूपरेखा बनाई गई। विश्व आदिवासी दिवस पर रैली न्यूटन सतपुडा भवन एमपीआई ग्राउंड से शुरू होगी।