वारासिवनी: ज्योतिबा फुले चौक के पास पान के ठेले में भीषण आग, आसपास की दुकानें बचीं, चार-पांच हजार का नुकसान
रामपायली रोड के ज्योतिबा फुले चौक स्थित एक पान ठेले में आग लगने से सामान जलकर खाक हो गया संचालक अजय हेडाउ ने बताया कि दुकान तीन दिन से बंद थी पड़ोसी प्रवीण लिमजे ने फोन पर सूचना दी फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक कारण कचरा जलाने के बाद आग पूरी तरह न बुझना माना जा रहा है। करीब 4-5 हजार रुपये का नुकसान हुआ समय रहते बड़ा हादसा टल गया