कोल: सराय मिश्र में आपसी विवाद के दौरान दबंगों ने पीड़ित परिवार के घर पर किया पथराव और फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Koil, Aligarh | Mar 30, 2026 सराय मिश्र में आपसी विवाद में दबंगों ने एक परिवार के घर पर जमकर पथराव और फायरिंग की है। इस दौरान दबंगों ने जमकर पथराव करते हुए इलाके में उत्पाद मचाया और कई राउंड फायरिंग की। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में थाने में 10 नामजद सहित 8.10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज करा दिया है लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।