झालरापाटन: गांव घेर इलाके में विद्युत पोल से भरा ट्रैक्टर दुकान में घुसा, हादसे में दो बालिकाएं और एक महिला घायल
झालावाड़ में विद्युत पोल से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया। इस हादसे में दुकान के बाहर खड़ी दो बालिकाएं और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना शनिवार दोपहर झालावाड़ के गांवघेर-नया तालाब इलाके में हुई।घायल बालिकाओं की पहचान गरिमा और कोमल के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया