हमीरपुर: छानीखुर्द में तालाब में मां के साथ नहाने गए तीनों मासूम की डूबने से हुई मौत, गांव में छाया मातम
हमीरपुर जिले के बिवार थाना के गांव छानी खुर्द में पार्वती अपने बच्चों दस वर्षीय शिवेंद्र,आठ वर्षीय रुद्राक्ष व पांच वर्षीय मांडवी के साथ तालाब नहाने कपड़े धोने गए थे। नहाने के दौरान तीनों मासूम तालाब में डूब गये।तालाब से निकाल कर तीनों को अस्पताल ले गए। डॉ ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।यह जानकारी गुरुवार को बारह बजे बजे मिली।