चिनिया: लकड़ी माफियाओं की करतूत से जंगल में लगी आग, बिजली तार गिरने से मचा हड़कंप, घंटों ठप रही सप्लाई
Chinia, Garhwa | Apr 20, 2026 चिनियां थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात लकड़ी माफियाओं की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। चिड़िया थाना क्षेत्र के चिरका आईटीआई कॉलेज से आगे जंगल में सखुआ का कीमती पेड़ काटकर सीधे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार पर गिरा दिया गया। तार जमीन पर गिरते ही शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते जंगल में आग भड़क उठी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।