बाह: बाजरा खरीद केंद्र पिनाहट पर एक हफ्ते से रुकी खरीद, किसानों की शिकायत पर एसडीएम पहुंचे
पिनाहट के बाजरा खरीद केंद्र पर किसानों के बाजरा से भरे ट्रैक्टरों की एक सप्ताह से लगी लंबी लाइन के बावजूद खरीद शुरू न होने से किसानों में नाराज़गी बढ़ गई। किसानों ने आरोप लगाया कि लगातार इंतजार के बाद भी उनकी फसल नहीं तौली जा रही, जिससे उन्हें भारी नुकसान का डर है। शिकायत मिलते ही एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर पूरी स्थिति क