मेरठ: मवाना की महिला का आरोप: आधी रात घर में घुसे दरोगा और साथी की मारपीट, SSP से लगाई न्याय की गुहार
Meerut, Meerut | Jun 29, 2026 मेरठ के मवाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मवाना थाने में तैनात एक दरोगा और उसके साथी पर आधी रात में जबरन घर में घुसकर मारपीट कर अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगाया है पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत अधिकारियों से करते हुए आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है