हनुमानगढ़: सदर थाना पुलिस ने नशे में इस्तेमाल होने वाले गैर एनडीपीएस घटक के 400 प्रतिबंधित कैप्सूल किए जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने नशे में इस्तेमाल होने वाले गैर एनडीपीएस घटक प्रतिबंधित कैप्सूल सहित एक जने को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 223 (बी) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार एएसआई कुलदीप मीणा पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान पूर्ण ढाबा के पास, डबलीराठान क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई।