बाबई: गुराडिया कला मे अज्ञात आरोपी ने फरियादी के खेत से 20 पाइप किये चोरी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज
गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी महेश सिंह पिता स्वर्गीय श्याम सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की गुराडिया कला में फरियादी के खेत में 20 फीट लंबे सिंचाई वाले 20 पाइप रखे हुए थे जिन्हें अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए चोरी किए गए पाइप की कीमत ₹5000 बताई जा रही है पुलिस ने फरियाद भी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।