बाबई: ग्राम काजलखेड़ी में श्रावण माह में नाग पंचमी के अवसर पर ग्रामीणों ने निकाली कावड़ यात्रा, विधायक विजयपाल सिंह हुए शामिल
श्रावण माह मे शिव भक्तों द्वारा अलग-अलग तरीके से भगवान शिव की आराधना की जा रही है उसी क्रम में श्रावण में शुक्रवार को नागपंचमी के अवसर पर काजलखेड़ी मे ग्रामीणों ने कावड़ यात्रा निकाली।जिसमे क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह भी शामिल हुए।कावड़ यात्रा चोकाघांट से मां नर्मदा का जल भरकर काजलखेड़ी माता मंदिर पहुंची।यहां मां नर्मदा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।