सीतापुर: नगर ने पब्लिक एप की खबर का DM ने लिया संज्ञान, बाइक पर बच्चे के शव ले जाने के मामले में दिए स्पष्टीकरण के आदेश
नगर के जिला अस्पताल में शनिवार को एक बच्चे की मौत हो जाने के बाद शव वाहन ना मिलने पर परिवार वाले बच्चे का शव मोटरसाइकिल से लेकर सड़क पर निकले थे। बाइक पर बच्चे का शव ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पब्लिक एप ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था। जिसके बाद जिला अधिकारी ने वीडियो पर संज्ञान लिया और जिला अस्पताल को स्पष्टीकरण के आदेश दिए हैं।