बिहारीगंज: वांछित अभियुक्त के घर चस्पाया गया इश्तेहार, पुलिस ने की कार्रवाई
बिहारीगंज पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने संबधित गांव पहुंचकर अभियुक्त के घर नोटिस चस्पाया और परिजनों को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आत्मसमर्पण नहीं करने पर आगे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।