कैराना: कैराना में प्रशासन ने बिना अनुमति लगाए जा रहे मेले को हटवाने की कार्रवाई शुरू की, लोक निर्माण विभाग सवालों में घिरा
कैराना नगर के कांधला तिराहे पर लोक निर्माण विभाग की भूमि पर ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति मेला लगाया जा रहा था। यहां पिछले कई दिनों से आसमानी झूले समेत कई बड़े झूले लगाए जा रहे थे, जबकि स्थानीय लोगों द्वारा लगातार मेले का विरोध भी किया जा रहा था। गत 24 मई को एसडीएम शिवाजी यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार सतीश कुमार यादव ने मेला लगाने से रोका था।