बड़वारा: रोहनिया निवासी दिव्यांग पेंशन के लिए परेशान, कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर
Badwara, Katni | Jun 17, 2026 रोहनिया ग्राम निवासी कुशल सिंह पिछले तीन महीनों से अपनी विकलांग (दिव्यांग) पेंशन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पीड़ित दिव्यांग ने बताया कि पेंशन रुकने के बाद उन्होंने कई बार अपनी ग्राम पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाए और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।