गायघाट: जारंग डीह चौक स्थित एनएच 27 पर अज्ञात बाइक की ठोकर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बाइक सवार फरार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग डीह चौक स्थित एनएच-27 पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे में अज्ञात बाइक की ठोकर से सकरवारा गांव निवासी 85 वर्षीय रामसागर चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि रामसागर चौधरी पियर थाना क्षेत्र के रत्नमणियां गांव स्थित अपनी पुत्री के ससुराल से घर लौट रहे थे।