धमतरी: व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस का जताया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा लाये जा रहे ट्रेड लायसेंस का धमतरी के व्यापारियों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। जिसे लेकर धमतरी चेम्बर ऑफ कॉमर्स कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि पहले से ही जीएसटी, आयकर और गुमास्ता लायसेंस जैसे कई करों का बोझ है। ऐसे में अलग से ट्रेड लायसेंस लेना व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार डालेगा।