सिंघवारा: सिंहवाड़ा: जहरीली शराब से मौत की खबर भ्रामक, प्रशासन ने किया खंडन, SDPO ने मीडिया में दिया बयान
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरुली गांव में युवक की जहरीली शराब से मौत की वायरल खबर को प्रशासन ने पूरी तरह भ्रामक बताया है। जांच में सामने आया कि युवक की मौत पेट दर्द के कारण हुई, न कि शराब सेवन से। पुलिस और मद्यनिषेध विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की, जिसमें शराब पीने की बात से इनकार किया गया। भ्रम फैलाने पर कारवाई की बात कही