कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से वांछित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jun 24, 2026 शामली एसपी एनपी सिंह के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कैराना कोतवाली पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों में आजाद व मोहित निवासीगण गांव बुच्चाखेड़ी और दानिश निवासी मोहल्ला इकरामपुरा कैराना शामिल हैं।