कोडरमा: कोडरमा के लोकाई में वन विभाग ने अवैध ब्लू स्टोन उत्खनन में इस्तेमाल हो रहा जनरेटर किया जब्त
कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई वन आश्रयणी क्षेत्र में ब्लू स्टोन पत्थर के अवैध खनन के विरुद्ध वन विभाग कोडरमा और कोडरमा पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी का नेतृत्व रेंजर रामबाबू ने किया। इस दौरान वन क्षेत्र में चल रहे एक अवैध माइंस के समीप से टीम ने एक जनरेटर को बरामद किया है। जिसका इस्तेमाल अवैध खनन के दौरान किया जा रहा ।